Psalms 75 – Promotion Cometh Neither From the East

A reminder that God alone raises up and puts down.

Psalms 75: Unto Thee O God We Give Thanks

This chapter of the Psalms overview answers the lament of Psalms 74 with confident thanksgiving, declaring that God alone decides who is put down and who is set up, since promotion comes from Him and not from any direction on earth.


हे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरा नाम धन्यवाद करते हैं; क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है, तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है।

जब ठीक समय आएगा तब मैं आप ही ठीक-ठीक न्याय करूँगा।

जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डोल रही है, तब मैं ही उसके खम्भों को स्थिर करता हूँ। (सेला)

मैंने घमण्डियों से कहा, “घमण्ड मत करो,” और दुष्टों से, “सींग ऊँचा मत करो;

अपना सींग बहुत ऊँचा मत करो, न सिर उठाकर ढिठाई की बात बोलो।”

क्योंकि बढ़ती न तो पूरब से न पश्चिम से, और न जंगल की ओर से आती है;

परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है, वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है।

यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिसमें का दाखमधु झागवाला है; उसमें मसाला मिला है, और वह उसमें से उण्डेलता है, निश्चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दुष्ट लोग पी जाएँगे।

परन्तु मैं तो सदा प्रचार करता रहूँगा, मैं याकूब के परमेश्वर का भजन गाऊँगा।

दुष्टों के सब सींगों को मैं काट डालूँगा, परन्तु धर्मी के सींग ऊँचे किए जाएँगे।

Its image of a cup of judgment poured out for the wicked to drink to the dregs parallels the fate described in <a href="/bible/irvhin/job/chapter-21/20">Job 21:20</a>. The psalm closes with the righteous exalted, leading into the victory hymn of <a href="/bible/irvhin/psalms/chapter-76">Psalms 76</a>.