Psalm 47: Clap Your Hands, All Ye People

A short, energetic call for every nation to praise God as King of all the earth.

Psalm 47 - Clap Your Hands, All Ye People

Psalm 47 opens with a command to all people to clap their hands and shout to God with the voice of triumph, since He is 'terrible' and 'a great King over all the earth.' The repeated call to 'sing praises' recalls the exuberant worship of Psalms 98:4.


हे देश-देश के सब लोगों, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!

क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।

वह देश-देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति-जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है।

वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड का कारण है। (सेला)

परमेश्वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है।

परमेश्वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!

क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।

परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है; परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।

राज्य-राज्य के रईस अब्राहम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है।

God is pictured going up with a shout and the sound of a trumpet, reigning over the heathen from His holy throne. This short psalm of celebration follows the refuge theme of <a href="/bible/irvhin/psalms/chapter-46">Psalms 46</a> and precedes the praise of Zion in <a href="/bible/irvhin/psalms/chapter-48">Psalms 48</a>.