Psalms 14: No God, No Good, No Exception

A blunt look at universal corruption and the fool who denies God.

Psalms 14: The Fool Says No God

This chapter, following Psalms 13, opens with the blunt statement that the fool has said in his heart there is no God, and describes corrupt, abominable deeds spreading among people. God looks down from heaven searching for anyone who truly seeks Him.


मूर्ख ने अपने मन में कहा है, “कोई परमेश्वर है ही नहीं।” वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, कोई सुकर्मी नहीं।

यहोवा ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है कि देखे कि कोई बुद्धिमान, कोई यहोवा का खोजी है या नहीं।

वे सब के सब भटक गए, वे सब भ्रष्ट हो गए; कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।

क्या किसी अनर्थकारी को कुछ भी ज्ञान नहीं रहता, जो मेरे लोगों को ऐसे खा जाते हैं जैसे रोटी, और यहोवा का नाम नहीं लेते?

वहाँ उन पर भय छा गया, क्योंकि परमेश्वर धर्मी लोगों के बीच में निरन्तर रहता है।

तुम तो दीन की युक्ति की हँसी उड़ाते हो परन्तु यहोवा उसका शरणस्थान है।

भला हो कि इस्राएल का उद्धार सिय्योन से प्रगट होता! जब यहोवा अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा ले आएगा, तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा।

The verdict that none does good, not even one, is quoted directly in <a href="/bible/irvhin/romans/chapter-3/10">Romans 3:10-12</a> and referenced in <a href="/bible/irvhin/psalms/chapter-14/1">Psalms 14:1</a>, yet the chapter still closes hoping for Israel's salvation and Jacob's rejoicing before <a href="/bible/irvhin/psalms/chapter-15">Psalms 15</a>.