Psalm 87 - Glorious Things Spoken of the City of God
A brief psalm declaring Zion as the birthplace of nations under God.
At just seven verses, Psalm 87 is one of the shortest entries in the Psalms overview, yet it makes a bold claim: foreign nations like Rahab, Babylon, and Ethiopia are numbered among those born in Zion. It follows the prayer for mercy in Psalms 86 with a vision of a city open to outsiders.
उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;
और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासों से बढ़कर प्रीति रखता है।
हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं। (सेला)
मैं अपने जान-पहचानवालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो: “ यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”
और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “इनमें से प्रत्येक का जन्म उसमें हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।
यहोवा जब देश-देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)
गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”