Malachi Chapter 4

The Old Testament closes with a burning judgment, a healing sunrise, and the promised return of Elijah.

Malachi 4: Elijah Before the Day of the Lord

Malachi 4, the Old Testament's closing chapter, contrasts a burning day of judgment for the proud and wicked with the healing rise of the Sun of righteousness for those who fear the LORD's name. It concludes the tithing and refining themes raised in Malachi 3.


“देखो, वह धधकते भट्ठे के समान दिन आता है, जब सब अभिमानी और सब दुराचारी लोग अनाज की खूँटी बन जाएँगे; और उस आनेवाले दिन में वे ऐसे भस्म हो जाएँगे कि न उनकी जड़ बचेगी और न उनकी शाखा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकलकर पाले हुए बछड़ों के समान कूदोगे और फाँदोगे।

तब तुम दुष्टों को लताड़ डालोगे, अर्थात् मेरे उस ठहराए हुए दिन में वे तुम्हारे पाँवों के नीचे की राख बन जाएँगे, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

“मेरे दास मूसा की व्यवस्था अर्थात् जो-जो विधि और नियम मैंने सारे इस्राएलियों के लिये उसको होरेब में दिए थे, उनको स्मरण रखो।

“देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूँगा।

और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूँ।”

Its final promise sends Elijah before the great and dreadful day of the LORD to turn fathers' hearts to their children, a restoration hope paired with the healing and building language of <a href="/bible/irvhin/jeremiah/chapter-33/6">Jeremiah 33:6</a>. These six short verses end the prophets on the edge of expectation.