Jeremiah 45: The LORD's Personal Message to Baruch

A short, personal chapter where God answers Baruch's grief with a promise to spare his life.

Jeremiah 45 - A Word of Comfort for Baruch

This brief chapter records a private message from years earlier, given when Baruch first wrote Jeremiah's scroll in the events recalled around Jeremiah 44. Baruch has cried out in sorrow, and the LORD answers his exhaustion directly.


योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में, जब नेरिय्याह का पुत्र बारूक यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता से भविष्यद्वाणी के ये वचन सुनकर पुस्तक में लिख चुका था,

तब उसने उससे यह वचन कहा: “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, तुझ से यह कहता है,

हे बारूक, तूने कहा, ‘हाय मुझ पर! क्योंकि यहोवा ने मुझे दुःख पर दुःख दिया है; मैं कराहते-कराहते थक गया और मुझे कुछ चैन नहीं मिलता।’

तू इस प्रकार कह, यहोवा यह कहता है: देख, इस सारे देश को जिसे मैंने बनाया था, उसे मैं आप ढा दूँगा, और जिनको मैंने रोपा था, उन्हें स्वयं उखाड़ फेंकूँगा।

इसलिए सुन, क्या तू अपने लिये बड़ाई खोज रहा है? उसे मत खोज; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि मैं सारे मनुष्यों पर विपत्ति डालूँगा; परन्तु जहाँ कहीं तू जाएगा वहाँ मैं तेरा प्राण बचाकर तुझे जीवित रखूँगा।”

God warns He is breaking down what He built, yet promises Baruch his life will be spared wherever he goes, a mercy similar to the one given Ebedmelech in <a href="/bible/irvhin/jeremiah/chapter-39/18">Jeremiah 39:18</a>. The prophecies against the nations begin next in <a href="/bible/irvhin/jeremiah/chapter-46">Jeremiah 46</a>.