Isaiah Chapter 4

A remnant is called holy under the cloud and fire of the Lord's presence.

Isaiah 4: The Branch of the Lord

Isaiah 4 opens with seven women pleading merely to be called by a man's name so their reproach might be taken away, an image of humiliation reversed much like Rachel's own words in Genesis 30:23.


उस समय सात स्त्रियाँ एक पुरुष को पकड़कर कहेंगी, “रोटी तो हम अपनी ही खाएँगी, और वस्त्र अपने ही पहनेंगी, केवल हम तेरी कहलाएँ; हमारी नामधराई दूर कर।”

उस समय इस्राएल के बचे हुओं के लिये यहोवा की डाली, भूषण और महिमा ठहरेगी, और भूमि की उपज, बड़ाई और शोभा ठहरेगी।

और जो कोई सिय्योन में बचा रहे, और यरूशलेम में रहे, अर्थात् यरूशलेम में जितनों के नाम जीवनपत्र में लिखे हों, वे पवित्र कहलाएँगे।

यह तब होगा, जब प्रभु न्याय करनेवाली और भस्म करनेवाली आत्मा के द्वारा सिय्योन की स्त्रियों के मल को धो चुकेगा और यरूशलेम के खून को दूर कर चुकेगा।

तब यहोवा सिय्योन पर्वत के एक-एक घर के ऊपर, और उसके सभास्थानों के ऊपर, दिन को तो धुएँ का बादल, और रात को धधकती आग का प्रकाश सिरजेगा, और समस्त वैभव के ऊपर एक मण्डप छाया रहेगा।

वह दिन को धूप से बचाने के लिये और आँधी–पानी और झड़ी में एक शरण और आड़ होगा।

The chapter then turns to hope, describing the branch of the Lord as beautiful and glorious over a remnant washed clean and sheltered by cloud and fire, a marked contrast to the devastation of <a href="/bible/irvhin/isaiah/chapter-3">Isaiah 3</a> and a bridge into the vineyard song of <a href="/bible/irvhin/isaiah/chapter-5">Isaiah 5</a>.