Isaiah Chapter 12

A short song of praise: God is my salvation, I will trust and not be afraid.

Isaiah 12: Wells of Salvation

This brief song of thanksgiving follows the regathered remnant of Isaiah 11, opening with the declaration that the Lord's anger is turned away and he has become salvation.


उस दिन तू कहेगा, “हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, क्योंकि यद्यपि तू मुझ पर क्रोधित हुआ था, परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हुआ, और तूने मुझे शान्ति दी है।”

देखो “परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूँगा और न थरथराऊँगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।”

तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे।

और उस दिन तुम कहोगे, “यहोवा की स्तुति करो, उससे प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है।

“ यहोवा का भजन गाओ, क्योंकि उसने प्रतापमय काम किए हैं, इसे सारी पृथ्वी पर प्रगट करो।

हे सिय्योन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्र तुझ में महान है।”

The line the Lord Jehovah is my strength and my song closely echoes Moses's song after the Red Sea in <a href="/bible/irvhin/exodus/chapter-15/2">Exodus 15:2</a>, and the drawing of water from the wells of salvation gives way to the darker burden of <a href="/bible/irvhin/isaiah/chapter-13">Isaiah 13</a>.